साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिली रकम

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साइबर ठगी का शिकार होकर अपनी मेहनत की कमाई गंवाने वाले तीन लोगों को अतरौलिया पुलिस की साइबर टीम की तत्परता से राहत मिली है। पुलिस ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को सुरक्षित कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराया। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया।
ग्राम अतरैठ निवासी दीपेश कुमार मौर्य के खाते से ठगी गई 3,490 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। इसी गांव की तबस्सुम बानो के खाते में फ्रॉड की 1,992.96 रुपये की रकम वापस दिलाई गई। वहीं, अतरौलिया निवासी आकांक्षा निषाद के खाते से साइबर ठगी के जरिए निकाली गई 989 रुपये की धनराशि भी सुरक्षित वापस करा दी गई। साइबर ठगी की रकम वापस कराने की कार्रवाई में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक यादव और महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, थाना अतरौलिया की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *