महापुरूषों की जयंती पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर (सियरहां) एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका कमला रानी एवं समाजसेवी व भूतपूर्व सैनिक तथा अध्यापक अशोक कुमार राय ने ध्वजारोहण कर किया।
मुख्य अतिथि भास्कर सिंह उर्फ रिंकू तथा एसआरजी राम बदन विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता रामनरायन राय उर्फ बबलू राय तथा संचालन मधु राय ने किया।
महात्मा गांधी सम्मान समारोह के तहत समाजसेवी अशोक कुमार राय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर सियरहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं और रसोइयों को माला, मोमेंटो व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका कमला रानी ने कहा कि विद्यालय परिवार का इस तरह सामूहिक सम्मान उनके लिए गौरव का क्षण है। इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी के प्रति नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर रिंकू सिंह, रामनरायन राय उर्फ बबलू राय सहित कार्यक्रम से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया।
एसआरजी राम बदन ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व को मजबूत करता है। आयोजकों ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि उनके भविष्य और चरित्र का निर्माण करते हैं; इसलिए उनका सम्मान वास्तव में शिक्षा का सम्मान है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *