युवक पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ककरहटा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अन्सार अहमद और उसके पुत्र हामिद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को ककरहटा गांव निवासी अफजाल पुत्र एखलाक अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके भाई अन्सार अहमद और भतीजे हामिद ने उनके पुत्र एहतेशाम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू का वार एहतेशाम की पीठ पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 585/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, चौकी प्रभारी बलरामपुर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस ने 16 नवंबर को अपराह्न करीब 3रू45 बजे ककरहटा गांव से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अन्सार अहमद (करीब 60 वर्ष) पुत्र एखलाक अहमद और उसका पुत्र हामिद (करीब 22 वर्ष), निवासी ग्राम ककरहटा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, कांस्टेबल भूपेन्द्र, सुमित कुमार, जितेन्द्र और राहुल पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *