सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मनायी गयी गांधी व शास्त्री जयंती

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वाेदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गई। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव व निदेशिका कंचन यादव द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के वृतांत को संक्षिप्त रूप में बताया व उनके अप्रतिम राजनेता व राजनीतिज्ञ होने का संस्मरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म को दिखाया गया एवं ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’ तथा ‘वैष्णौ जन ते पीर पराई’ गीतों का शिक्षकों द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी छात्र-छात्राओं को उनके मार्ग पर चलने और आपस में सहिष्णुता को बनाए रखने की बात कही।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *