पीड़ित ने सीएमओ को पत्रक सौंपकर की कार्रवाई की मांग

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। रानी की सराय क्षेत्र के महमूदपुर स्थित गुड हेल्थ अस्पताल में बुद्धवार को नवजात के मौत के मामले में शनिवार को पीडित ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्रक देकर मामले की जाच कर कार्रवाई की मांग की है।
रानीकीसराय कस्बा निवासी राजनारायण जायसवाल ने अपनी पत्नी शालिनी को प्रसव के लिए महमूदपुर स्थित गुडहेल्थ अस्पताल मे भर्ती कराया था। अस्पताल मंे चिकित्सकों द्वारा पहले सामान्य प्रसव बताया गया बाद मे आपरेशन करने के लिए कहा गया। पीडित ने रात में ही अस्पताल के आवश्यक कागजात पर हस्ताक्षर कर सहमति भी दे दी थी। आरोप था कि चिकित्सकों द्वारा आपरेशन में देरी और लापरवाही की गई जिससे नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिवार के लोगो द्वारा हंगामा किये जाने लगा। अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा। हंगामे की सूचना पर पहुची पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पीडित ने मुख्य चिकित्साधिकारी से मिल कर पत्रक देकर मामले की जाच कर अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *