आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष मीथिलेश चौरसिया के नेतृत्व मे लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थिति अम्बोडकर पार्क से गांधी तिराहा रैदोपुर त्रिमूर्ति तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट अग्रसेन चौक होते हुए फिर अम्बेडकर पार्क तक रन फार युनीटी कार्यक्रम किया गया। इस दौरान चौराहो पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि आज हम सब भारत के महान सपूत, लौह पुरुष और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहे हैं। हर साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रिय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। और रन फार युनिटी का आयोजन भाजपा द्वारा किया जाता है।
आज़ादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी 562 छोटी बडी रियासतों को भारत में मिलाना। ब्रिटिश राज के समय कई लोगों को लगता था कि आज़ादी के बाद भारत टुकड़ों में बंट जाएगा। लेकिन सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत राजनीतिक सूझबूझ, दृढ़ता और बातचीत की कला से बिना बड़े रक्तपात के पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया। इसी महान काम के कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है।
इस अवसर पर घनश्याम पटेल, रामपाल सिंह रामदर्शन यादव, अल्का सिंह, कृष्णा सिंह, ऋत्विक जायसवाल, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, नीरज सिंह, योगेन्द्र यादव, विवेक निषाद अवनीश चतुर्वेदी, मोनू विश्वकर्मा, आनन्द सिंह, संतोष चौहान व भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार