आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शारदीय नवरात्र प्रारम्भ होने के पूर्व जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नगर की सभी सड़कों को दुरुस्त करने का आदेश दिया था लेकिन दशहरा बीत जाने के बाद भी सड़के नहीं सुधरी। जिलाधिकारी का आदेश हवा हवाई सावित हो रहा है।
नगर की खस्ताहाल सड़को को देखते हुए सामाजिक संगठनों ने कई बार जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर सड़कों के मरम्मत की मांग किया था। सामाजिक संगठनों की मांग थी कि दहशरा पर्व के दौरान नगर के मुख्य मार्गों से विभिन्न प्रकार की झांकी वाहनों से निकाली जाती है सड़क सही न होने के कारण झांकी निकालने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दशहरा पर्व के नजदीक आने व सड़कों की मरम्मत की मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ने दहशरा के पूर्व नगर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा दशहरा से दो दिन पूर्व नगर के कुछ सड़कों पर बने गड्ढों पर गिट्टी तो डाल दी गयी लेकिन लेपन का कार्य नहीं किया गया। दशहरा का पर्व तो बीत गया लेकिन अभी तक नगर की खस्ताहाल सड़के नहीं बन सकी।