सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खासडीह के रहने वाले इसरार अहमद पुत्र उस्मांन ने लिखित तहरीर में दिया है कि मेरा दामाद गलत नियत से मेरी छोटी 16 वर्षीय लड़की के साथ से छेड़ छाड़ किया। लड़की के पिता की सूचना पर 112 डायल पुलिस पहुंची और मंनचले दामाद को पकड़र थाने ले आयी।
थाना प्रभारी को दिये तहरीर के माध्यम से इसरार अहमद ने बताया कि बड़ी बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व जाहिद पुत्र इरशाद ग्राम खुदादादपुर थाना निज़ामाबाद के साथ किया था शादी के बाद से वह अपनी पत्नी को साथ लेकर नोनारी बाजार थाना सरायमीर में भाड़े के मकान में ़रहने लगा और सऊदी चला गया। मेरी बेटी अकेले होने की वजह से अपनी छोटी बहन को अपने साथ लेकर गई। 5 जुलाई को जाहिद सऊदी से घर आया। मैं अपने छोटी लड़की को लाने के लिए नोनारी बाज़ार गया तो जाहिद ने कहा कि कुछ दिन रहने दें इसी बीच 6 अक्टूबर को जाहिद ने मेरी छोटी लड़की को दवा दिलाने के बहाने आजमगढ़ ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया। वह घर आकर अपनी बहन से आप बीती बताई उसकी बहन छेड़छाड़ के बारे में अपने पति से पूछा तो उसका पति धमकी दिया कि तुमको भी छोड़ दूंगा। पीड़ित ने सरायमीर पुलिस से दामाद के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट-अबू बशर