डाक्टरों के अथक प्रयास से बची युवती की जान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के लछिरामपुर स्थित वेदांता हास्पिटल में मंगलवार शाम 7 बजे उस वक्त हड़कम्प मच गया जब पेट के आरपार हुई सरिया लेकर उसके परिजन पहुंचे। डॉक्टरों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई।
अस्पताल के निदेशक विशाल जायसवाल ने बताया कि आसिफगंज निवासी युवती बाइस फिट की ऊंची छत से बाउंड्री वॉल के ऊपर गिरी। जिसमें नुकिला सरिया लगा हुआ था। सरिया युवती के पेट के आर पार हो गया। पहले तो घर वालों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कटर से काटकर बाउंड्री वॉल की सरिया से लड़की को अलग किया। बाकी की सरिया लड़की के पेट में और पीठ में धंसा रहा। जिससे जान बच पाना नामुमकिन लग रहा था। परंतु न्यूरो स्पाइनल सर्जन डॉ.शिशिर जायसवाल, जनरल सर्जन डॉ.एस के गुप्ता, एनेस्थेटिस्ट डाक्टर विरेन्द्र एवं उनकी पूरी टीम ने अपने अथक प्रयास से ऑपरेट कर मरीज के पेट से तथा स्पाइनल एरिया से सरिया निकाल दिया। किसी तरह से उसकी जान बचाई गई।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *