रजत पदक जीतकर अर्जुन ने बढ़ाया जिले मान

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां जमुआ निवासी अर्जुन प्रताप सिंह ने नोएडा दादरी में खेली गयी यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
तरवा विकास खंड के जमुआ गांव निवासी अर्जुन प्रताप सिंह ने राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर प्रदेश में परचम लहराया। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है लेकिन कहीं न कहीं स्वर्ण पदक न जीतने का मलाल भी दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं मिला। मुश्किल से एक महीने की तैयारी में उन्होंने यह रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अभ्यास निरंतर जारी रहेगा और एक दिन देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। उनके बड़े भाई विवेक सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह को बचपन से ही शूटिंग का शौक था और उनके पूरे परिवार को इस कामयाबी पर गर्व है। जिले में इस खेल को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए जिससे युवा आगे आकर अपने हुनर को दिखा सकें। अर्जुन प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाले 17 तारीख को कर्ण सिंह स्टेडियम हरियाणा में एक और मुकाबला खेला जाएगा और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इसमें भी उन्हें कामयाबी मिलेगी। उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *