लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा ने किया मार्च

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत, वोट बचाओ, देश बचाओ पार्टी ने ऐतिहासिक मार्च किया। पूरा पार्क समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भर गया।
विधायकों, पदाधिकारीयों के नेतृत्व में 20 से 25 हजार की संख्या में लोग पहुंचकर ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ भा.ज.पा. हटाओ, सविधान बचाओ, अखिलेश यादव जिंदाबाद, करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में तख्तियों पर लिखे नारे व बाबा साहब, डॉक्टर लोहिया व नेता मुलायम सिंह यादव व मान्यवर कांशीराम साहब व अखिलेश यादव की फोटो लेकर चल रहे थे। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व धर्मेंद्र यादव सांसद, दरोगा प्रसाद सरोज सांसद, एमएलसी बलराम यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायकगण कर रहे थे।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भा.ज.पा. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के माध्यम से संविधान में दिए गए अनुच्छेद 326 के प्राविधानों के विपरीत मनमाना ढंग से लोगों के वोट काटकर व भा.ज.पा. अपनी सत्ता कायम कर देश को आर्थिक व राजनीतिक रूप से कमजोर कर रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहे जाने वाले के ऊपर लोकतंत्र बचाने का संकट खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी।
फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया विरोध दर्ज करने वालों में दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्य, सूरज राजभर, जोरार खान, प्रदीप यादव, आनंद यादव आदि रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *