पुराने जर्जर पंचायत भवन की नहीं हो सकी नीलामी

शेयर करे


लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंजहित ग्राम सभा के पुराना जर्जर पंचायत भवन की नीलामी होनी थी। ज्यादा नीलामी मूल्य तय होने से नीलामी नहीं हो सकी।
कंजहित ग्राम सभा का पंचायत भवन जर्जर होने से वहां दूसरा नया पंचायत भवन का निर्माण होना है। इसीलिए पुराने जर्जर भवन को नीलाम किया जाना था जिसका नीलामी मूल्य 94000 रखा गया। ग्राम प्रधान के दरवाजे पर खुली नीलामी बैठक आयोजित की गई लेकिन इसमें कोई भी व्यक्ति नीलामी लेने के लिए नहीं पहुंचा। ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि फिर दूसरे दिन को नीलामी के लिए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नया पंचायत भवन बनाए जाने के लिए प्रधान व लेखपाल के माध्यम से जमीन तलाश की जा रही है, जैसे ही जमीन प्राप्त होगी इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *