रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के सहिगड़ा गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के समीप मार्ग पर विद्युत केबल स्पार्किंग कर टूट कर गिर गया। संयोग ही रहा कि कोई चपेट में नहीं आया। बुधवार को विभाग ने केबल को ठीक किया।
रानीकीसराय थाना क्षेत्र के ऊंजीगोदाम शाहपुल मार्ग से सहिगड़ा गांव के लिए पिच मार्ग है। इसी के किनारे विद्युत आपूर्ति केबल गयी है। दूसरी पटरी पर परिषदीय विद्यालय है। मंगलवार की शाम को स्पार्किंग के चलते केबल सड़क पर ही टूट कर गिर गया। नागरिकों ने सूचना उपकेंद्र पर दी तो आपूर्ति बंद हो गयी। बुधवार को दोपहर में विभाग ने केबल सही कराया। जेई अंजनी कुमार ने बताया कि केबल सही कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गयी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा