बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका परिसर पर शनिवार को मिशन शक्ति अभियान 6 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान ने नगर पालिका की महिलाओं को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है, जिससे वह भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकंे। उन्होंने नगर पालिका के एकराम नगर निवासी शाहीन फलाही, पड़री परानपुर निवासी दुर्गावती देवी, गद्दोपुर निवासी साधना देवी को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान लिपिक विजय यादव, राजेश पासवान, रफीउल्लाह आजमी, प्रकाश सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र