अज्ञात वाहन से कुचलकर दर्जी की मौत

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खलीलाबाद मुहल्ले में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट मं आकर दर्जी जख्मी हो गया। घायलावस्था में उपचारार्थ अस्पताल मंे भर्ती कराया गया जहां बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीकीसराय थाना क्षेत्र के जगरनाथ सराय गांव निवासी बाबू राम 55 वर्ष पुत्र सोहित रानीकीसराय में सिलाई का काम करता था। मंगलवार की रात तकरीबन नौ बजे सेठवल गांव से ब्रम्हभोज में शामिल हो कर साइकिल से घर वापस जा रहा था। पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में उन्हे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बुधवार को सुबह दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के चार संतान है। छः वर्ष पूर्व मृतक के पुत्र की जन्माष्टमी की रात सहीदवारा बाजार में बस से कुचल कर मौत हो गयी थी। घटना से घर में कोहराम मचा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *