आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के प्रमुख महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षक संघ कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को चुनाव अधिकारी प्रो. सुजीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, चुनाव अधिकारी प्रो. सुजीत ने बताया कि बाइलॉज में वर्णित प्रक्रिया के अनुसार शनिवार को गूगल फार्म के द्वारा निश्चित अवधि में विहित पदों के लिए नामांकन आमन्त्रित किये गए, समय समाप्ति पर उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर एक नामांकन दाखि़ल हुआ, पर्चा वापसी के लिए गए दिए समय के अन्दर डॉ.सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा स्वेच्छा से पर्चा वापस लेने पर एक ही प्रत्याशी उपाध्यक्ष के लिए भी बचा रह गया।
निर्धारित समय के अंदर ही वैध प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी ने करते हुए सभी पदों पर एक ही प्राप्त वैध नामांकन प्राप्त डॉ0 पंकज सिंह को अध्यक्ष, अवनीश राय को महामंत्री,दुर्गेश सिंह को उपाध्यक्ष, रानू सिंह को सहमंत्री और डॉ.नीतू राय को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
चुनाव अधिकारी ने शिक्षकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक,शिक्षार्थी और शिक्षा के हित में सदा काम करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार, प्रो. गीता सिंह, प्रो. राकेश यादव, प्रो. सौम्य सेनगुप्ता, प्रो. प्रकाश चन्द, प्रो. अरुण सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. शैलेन्द्र यादव, डॉ. सुधांशु, डॉ. गौरव कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र