गाजे-बाजे के साथ स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमा

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के ऐतिहासिक मेले की जहां तैयारियां शुरु हो चुकी हैं वहीं प्रतिमा स्थापना से पहले पूजा कमेटी द्वारा बाजार मंे शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ बाजार में भ्रमण के बाद स्थापित कर दी गई। स्थापित प्रतिमा का प्रतिदिन अलग अलग रुपो में मईयां के श्रृंगार के साथ दर्शन होंगे। इस दौरान जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
कस्बे के ऐतिहासिक मेले की तैयारी अंतिम चरण में है। मार्गों पर सजावट का कार्य शुरु हो चुका है। मुख्य मार्ग पर सजावट के चलते जाम की भी समस्या आ रही है। पांडालों में प्रतिमा स्थापना भी शुरु हो गई है। आजाद दल पूजा कमेटी द्वारा इस बार नई परंपरा की शुरुआत की गई। ट्रैक्टर ट्राली पर भव्य सजावट के साथ माता की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा कमेटी स्थल से चलकर पटेलनगर रुदरी मोढ होते हुए स्थापना स्थल तक पहुंची। पटाखों की गूंज जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। प्रतिमा के पीछे युवा थिरकते भी रहे। भ्रमण के बाद प्रतिमा स्थापित कर दर्शनार्थ पट खोल दिए गये। सुरक्षा के लिए सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *