रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के सेठवल गांव के मूल निवासी और बीएचयू के प्रोफेसर डा.श्यामबहादुर राय अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय सर्वे में वीएचयू के अप्लाईड फिजिक्स विभाग में रहे श्यामबहादुर का नाम सूची में आने से बीएचयू समेत गृहगाव में प्रसन्नता है। घर पर बधाई देने वालो का क्रम लगा है।
रानीकीसराय ब्लाक क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी श्यामबहादुर राय इन दिनो वाराणसी मे ही रहते है। प्रोफेसर राय वीएचयू से ही एमएससी और पीएचडी की है। यही पर सीनियर साइंटिस्ट रिसर्च कर रहे है। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष पद पर भी वर्ष 2014 तक रह चुके है। दुनिया के विभिन्न देशो में विशिष्ट वैज्ञानिक के पद पर कार्य किये है। वर्तमान में वह लेजर मैटेरियल पर कार्य कर रहे है। प्रोफेसर राय के 500 से अधिक शोधपत्र कई किताबें प्रकाशित हो चुकी है। 2000-2001 में इंडियन साइंस कांग्रेस में भौतिक प्रभाग के अध्यक्ष भी रह चुके है। दूसरी बार दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में शुमार होने पर क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता है। भाई राजबहादुर राय, भतीजा अरविंद राय, मनोज राय आदि ने उपलब्धि पर कहा यह गौरवान्वित पल बीएचयू और गांव दोनो के लिए है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा