विवादित बयान पर शौकत अली का फूंका पुतला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर मुस्लिम युवाओं ने इस्माईल फारुखी के नेतृत्व में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकल अली के विवादित बयान पर उनका पुतला फूंका। डीएम को ज्ञापन सौंपकर सुसंगत धाराओं में एफआईआर कराने की मांग की।
इस्माइल फारूकी ने कहा कि इस्लाम हिन्दुस्तान में तलवार के बल पर नहीं बल्कि शुफिरीजम और आपसी सौहार्द्र के बल पर फैला है। शौकत अली जैसे लोग मोहम्मद गोरी, बाबर को अपना आईडियल मानते हुए जो कि ये लोग हिन्दुस्तान में जमीन, सोना, चांदी लूटने आये थे। इनका इस्लाम फैलाने या इस्लाम से कोई वास्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि सच्चा मुसलमान किसी की अमानत या बहन बेटी पर कभी भी बुरी नजर नहीं डालता है। शौकत अली समाज में जहर बेचने के साथ-साथ अब अपनी दूषित भाषा से जहर घोलने का काम कर रहे हैं। मुस्लिम समाज अब जागरूक हो गया है। इनकी मनोकामना कभी पूर्ण नहीं होगी। इस मौके पर फरहान खान, अली असगर, आजम खां, अमजद मिर्जा, फूजैल खां, आजाद आजमी, अली हैदर, मौलाना मेराज, हाफिज सुभान, अदनान शेख, वशी खां, फवाज अहमद, खुर्शीद अहमद, मोशन्ना, जाकिर खां आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *