इलाज के दौरान छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विशाल यादव 17 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल, जनता इंटर कॉलेज अंबारी में कक्षा 12 का छात्र था। रविवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे फूलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर हायर सेंटर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
छात्र की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसके अलावा एक भाई और एक बहन हैं। परिजनों ने बताया कि डाक्टर का कहना है कि शरीर में जहर होने से मौत हुई है। छात्र के शरीर मंे जहर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। छात्र के आसामयिक निधन पर जनता इंटर कालेज अंबारी में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सोमवार को भेड़िया कुंवर नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *