फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील मुख्यालय की बाउंड्री वाल के सामने नगर पंचायत फूलपुर कूड़ादान रख कर अपनी जिम्मेदारियों से बिमुख हो गया। कूड़ा प्रत्तिदिन न उठने से गंदगी का अंबार लगा है।
स्वच्छ भारत मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत गांव और नगर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से केंद्र राज्य सरकार करोड़ो रूपये खर्च कर रही है। पर स्थानीय संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सफल होते नहीं दिख रही। तहसील मुख्यालय के मुख्य गेट के दाहिने दो कूड़ा पात्र लगे हैं। आसपास निवास करने वाले घर का कूड़ा कूडेदान में डाले इसके लिए दो बड़े कूड़ादान नगर पंचायत फूलपुर द्वारा रखवाया गया है। कूड़ादान भर गया है पर नगर पंचायत का वाहन नहीं आया। नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारियों की शिथिलता के कारण न कूड़ा उठाया गया न साफ कराया गया जिसके कारण घरों से निकलने वाले कचरे कूड़ादान के बाहर फंेके जा रहे हैं। गन्दगी के साथ कूड़ा अगल बगल फैल रहा है।
स्थानीय निवासी पवन जायसवाल, ध्रुवचंद, अवधेश मोदनवाल, राजकुमार, दीपक मोदनवाल, रामलखन, मिठ्ठू नाई, संजय उर्फ मुनमुन, आशीष पाल उर्फ निन्ही आदि ने तहसील स्तरीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए नगर पंचायत द्वारा कूड़ा उठवाने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार से बात करने पर कहा गया कि अभी अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत से बात कर कूड़ा गाड़ी मंगवा कर कूड़ा हटवाया जाएगा और नियमित सफाईं का निर्देश दिया जाएगा।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय