अम्बेडकर जयंती पर चिकित्सकों ने लिया समाजसेवा का संकल्प

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण चिकित्सक सहायतार्थ संघ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने बाबा साहब के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर मुख्य अतिथियों डा. अजीत कुमार, डा. वीके चौहान, डा. जनार्दन प्रसाद, डा.नीतीश यादव, समाजसेवी डा.इरफान अहमद, डा.तारिक शफीक एवं डा.हृदय चौहान द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
संगठन के अध्यक्ष डा.अमरनाथ बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विशिष्ट अतिथि डा.वीके चौहान ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया समानता और अधिकारों का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने चिकित्सकों से समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि संगठन लगातार समाज के हाशिये पर जीवन यापन करने वाले लोगों की मदद कर मानवता की सेवा कर रहा है।
इस अवसर पर डा.अनिल कुमार, डा.ज्ञानचंद, डा.रंजीत गौतम, डा.शिवकुमार, डा.रामनिवास, डा.दिनेश कुमार, डा.देवेंद्र अम्बेडकर, डा.राजीव कुमार, डा.धर्मेंद्र कुमार, डा.सीबी सरोज, डा.त्रिभुवन राम, डा. मनोज कुमार यादव, डा.कैलाश मौर्य, डा.संदीप कुमार, डा.शादाब अहमद, डा.शाहिद, डा.आरडी भारत आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा.अमरनाथ बौद्ध तथा संचालन डा.आनंद रावत एवं डा.अमर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *