लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में रुद्राणी माता के मंदिर से चांदी का मुकुट व सोने की दो आंख, सोने की बिंदी, 28 किलो का एक बड़ा घंटा, 10 छोटे-छोटे घंटे लगभग 7 किलो का एक बड़ा तांबे का गगरा शनिवार की रात चोरों ने गायब कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी।
रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी भरथरी तिवारी जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला तोड़कर उपरोक्त सभी सामान गायब कर दिए गए हैं। वह देखकर दंग रह गए और इसके बाद तुरंत सूचना चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार उमाकांत शुक्ला व डायल 112 को दिए। चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार उमाकांत शुक्ला ने वहां पहुंच कर मौका मुआयना किया और जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। मंदिर के पुजारी भरथरी तिवारी ने बताया कि सामान की कीमत लगभग एक लाख के करीब थी। इसी मंदिर से 24 अगस्त बुधवार की रात्रि भी चोरी हुई थी जिसमें सभी सामान चोर उठा ले गए थे जिसे ग्रामीणों के सहयोग से फिर से लगाया गया था।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी