शास्त्री आनर्स की उपाधि से अलंकृत हुए शुभम

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के मुहल्ला फरहाबाद निवासी वैदिक कर्मकाण्ड के प्रकाण्ड विद्वान पंडित कृपाशंकर मिश्र के सुपुत्र पं.शुभम मिश्र शास्त्री को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में मुख्य अतिथि पूर्व संकाय प्रमुख प्रोफेसर विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र व वर्तमान संकाय प्रमुख प्रोफेसर कमलेश झा द्वारा शास्त्री आनर्स की उपाधि से अलंकृत किया गया। शुभम मिश्र वर्तमान में भी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कक्षा आचार्य द्वितीय वर्ष के छात्र हैं जैसा कि पूर्व में बाबा जी स्व.पं अम्बिका दत्त मिश्र शास्त्री जी द्वारा यह उपाधि परिवार में प्राप्त हुई थी। उसी पारिवारिक परम्परा को पुनर्जीवित करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उपाधि प्राप्त होने के बाद से ही क्षेत्रीय लोगों द्वारा फोन व मैसेज के माध्यम से शुभकामना मिलनी शुरू हो गयी। उपाधि मिलने से परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *