रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्टेट जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी टीम की छापेमारी की सूचना पर कस्बा समेत आसपास की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयी। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई।
जनपद में जीएसटी की विशेष टीम द्वारा कई दिनो से छापेमारी की जा रही है। रविवार को कस्बे में टीम के आने की सूचना पर कपड़ा, सर्राफा कारोबारियों समेत अन्य प्रतिष्ठान के शटर गिर गये। यह स्थिति दोपहर बाद तक रही। कोटिला बाजार में भी दुकाने बंद रहीं। दोपहर बाद धीरे धीरे दुकाने खुली और स्थिति सामान्य हुई। हालांकि बडे़ कारोबारियों के साथ ही छोटे कारोबारी भी अपने दुकानों को बंद कर रखे थे। कारोबारी एक दूसरे से सम्पर्क कर स्थिति का आकलन लेते रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा