शतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली गयी कलश यात्रा

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के भैंसहां गांव के कमपोजिट विद्यालय प्रांगण में रविवार को नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महायज्ञ का आयोजन विधि विधान से किया गया। कलश यात्रा रविवार को शुरू हुई। दुर्वासा धाम प्रयागराज से चलकर आये यज्ञाचार्य धर्मेंद्र जी के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु और कन्याए कलश लेकर जयकारा लगाते हुए चल रही थी जिसमें घंटा घड़ियाल और बैंड बाजे की धुन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होकर भक्तिमय हो गया। देवनदी के पावन तट पर जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर यज्ञ पंडाल की परिक्रमा करके कलश यात्रा का समापन किया गया। इस पावन यज्ञ में अपने कथा ज्ञान का रसपान कराने केरल से चलकर आए आचार्य पंडित राघवेंद्र शास्त्री जी द्वारा भक्तों में कथा का आयोजन किया गया है जो 11 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगी। इस अवसर पर शशिकांत मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, संजीव मिश्रा, दीपक मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्र, चंद्र प्रकाश मिश्रा, नमित पांडे, टिंकू मिश्रा, राहुल मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, रमाकांत यादव, बच्चू लाल सोनकर, भलई राजभर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *