बाउंड्री वॉल न होने से छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय श्रीनगर, सियरहां में बाउंड्री वॉल मात्र 4 फीट होने से छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस कैंपस में जूनियर हाई स्कूल भी चलता है। जूनियर हाई स्कूल में 200 से ऊपर छात्राएं हैं तो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 80 से अधिक बालिकाएं आवासीय रूप में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, लेकिन विद्यालय परिसर की चारदीवारी छोटी होने से परिसर पूरी तरह असुरक्षित है जिससे छात्राओं व स्टाफ में हमेशा डर बना रहता है।
विद्यालय की वार्डन ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं हो सका है। अभिभावकों ने भी जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बाउंड्री वॉल का निर्माण तथा हैंडपंप का फर्श बनवाने की मांग की है, ताकि बालिकाएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें और शुद्ध सरकारी हैंड पंप का पानी पी सके।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *