फसल अवशेष जलाने पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के दो गांव के सात लोगों पर फसल अवशेष जलाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया तथा उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया।
एसडीएम मार्टिनगंज बलराम गुप्ता के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर मुकदमा करके प्रत्येक किसान से 2500 रुपया अर्थ दंड वसूल करके राजस्व विभाग में जमा किया। तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देश पर किसानों से अपील की गई है कि फसल अवशेष को ना जलाएं फसल अवशेष जलाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा और जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। उन्होंने राजस्व कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी क्षेत्र में यदि फसल अवशेष जलाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की होगी। इसलिए अपने क्षेत्र में किसानों से यह बता दें कि फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना तो भरना होगा मुकदमा का भी सामना करना पड़ेगा। इसलिए फसल अवशेष ना जलाएं शासन की मंशा का पालन करें।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *