राजस्व टीम ने किया भीटा की जमीन का सीमाकंन किया

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मार्टिनगंज एसडीएम दिव्या सिकरवार के निर्देश पर शनिवार को कोहरौली गांव में सात सदस्यीय राजस्व टीम के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कोहरोली गांव में नियुक्त टीम द्वारा ग्राम सभा में पोखरी की जमीन एवं देवस्थान के बगल में अवैध तरीके से सीमेंट ईट का कारखाना फैक्टरी बनाकर विगत कई साल से कब्जा कर लिया मौके पर राजस्व टीम द्वारा गांव वालों की मौजूदगी में सीमांकन किया गया
स्थानीय थाना क्षेत्र कोहरोली गांव निवासी अनिल यादव द्वारा एसडीएम मार्टिनगंज को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम सभा की जमीन गाटा संख्या 787 पर गांव के राजेश सिंह गुडु द्वारा पोखरे एवं देवस्थान की जमीन पर अवैध तरीके से ब्लाक क्षेत्र गांव में सीमेंट का ईट बना कर बेचने का कार्य किया जा रहा है कारखाना में कोई भी सरकारी परमिशन नहीं है ईट भट्टे कारखाने से प्रदूषण फैलता है गांव में पहुंची राजस्व टीम एवं पुलिस बल टीम द्वारा भीटा का सीमांकन कर जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने को कहा। इस दौरान नायब तहसीलदार अरुण कुमार कोल कानूनगो सतीराम राजस्वकर्मी जयप्रकाश कुमार अजनी तिवारी चंदन सिंह रोशन रोहित यादव समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *