महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित थाना, तहसील, ब्लाक, पँचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
थाना तहसील ब्लाक बिद्युत उपकेंद्रों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। थाना परिसर में थाना प्रभारी देवेंन्द्र प्रताप सिंह, तहसील परिसर में एसडीएम निकेत वर्मा, ब्लाक परिसर में बीडीओ फूलचंद सरोज सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार के नेतृत्व में हुआ। चिकित्साधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनमानस ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला गया। उनके प्रसिद्ध संदेश ‘जय जवान, जय किसान’ को भी स्मरण किया गया।
अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलकर स्वस्थ, स्वच्छ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *