2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार: धर्मेन्द्र

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सदर सांसद धर्मेंद्र यादव शुक्रवार को पूर्व सांसद एवं पूर्व गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष स्व. रामकृष्ण यादव की पत्नी विमला देवी के निधन पर फूलपुर क्षेत्र के आंधीपुर गांव स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने विमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और मनोज कृष्ण यादव, अजय कृष्ण यादव सहित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि स्व. रामकृष्ण यादव का उनके परिवार से लंबे समय से आत्मीय संबंध रहा। उनका उनके यहां बराबर आना-जाना रहा और बचपन से ही उन्हें उनका स्नेह मिलता रहा। आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा दिल में रहेंगी।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाजवादी सरकार बनने के पश्चात समाधान कराया जाएगा।
पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनपद में पंचायतीराज मंत्री घूम रहे हैं, इस संबंध में वही सही जवाब दे सकते हैं। वहीं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रशंसा किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी में रहते हुए भी यदि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद के भाई बालकृष्ण यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, विधायक रमाकांत यादव के प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, राजेश यादव, रामकुमार यादव, राज कुमार यादव, ब्रजेश यादव, विक्रम, विवेक, रतिभान यादव, जन्मेजय यादव, विवेक विश्वकर्मा, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *