आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर नेहा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डीएवी रैदोपुर चौराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर वरिष्ठ कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस, सोसाइटी के सचिव रवि जायसवाल आदि ने माल्यार्पण किया।
सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन एवं साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का संदेश देते हुए सम्पूर्ण विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए उन्हें सादगी, त्याग और ईमानदारी का प्रतीक बताया। सोसाइटी के सचिव रवि जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों से हमें प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस मौके पर आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, दीपक जायसवाल, आशीष राय, दिव्यांग जायसवाल, बृजेश विश्वकर्मा, अमित साहनी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार