पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना अंतर्गत श्री कैफी आज़मी कन्या इंटर कॉलेज मिजवां में ट्रैफिक रूल नियमों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि अपने अभिभावक व भाई-बहन आसपास के लोगों को यह चीज जरूर बताएं कि बिना हेलमेट के बाइक या बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वालों को उनके बच्चे ही टोकेंगे। इसके लिए स्कूल में ट्रैफिक की पाठशाला लग रही है। यातायात माह के तहत चल रहे जागरूकता अभियान में ट्रैफिक पुलिस स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रही है।

टीएसआई बबूला लाल के मुताबिक बच्चों की अपील अभिभावकों पर ज्यादा कारगर होती है। यातायात नियमों का उलंघन एक तरफ जनलेवा साबित हो रहा दूसरी ओर लोग इसे शौक बनाते जा रहे हैं। कार चलाते वक्त सीट बेल्ट न लगाना लोगों को रुतबा लगता है। इसी तरह बिना हेलमेट के बाइक चलाना भी लोगों की शौक में सुमार होता जा रहा है। इतनी सख्ती के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फूलपुर के सभी स्कूलों में जाकर ट्रैफिक पुलिस बच्चों को ट्रैफिक नियमों की बेसिक जानकारी दे रही है। उन्हें सीट बेल्ट, हेलमेट लगाने न लगाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। रोड सिग्नल, जेब्रा क्रासिंग, ट्रैफिक सिग्नल और वाहन चलाते वक्त ध्यान में रखने वाले अन्य नियमो के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही बच्चों को सिखाया जा रहा है कि वह किस तरह अपने मम्मी पापा या घर के बड़े गार्जियन को इन नियमों का उलंघन करने से रोक सकते हैं।
उन्होंने बताया कि युवा वर्ग सबसे ज्यादा नियम तोड़ता है और हादसे का शिकार बन रहा है। 18 से 25 साल तक युवाओं में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने की आदत बन चुकी है। जिन स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही वो 8वीं से 12 क्लास तक के हैं। अभी से जानकारी होने से आगे चलकर ट्रैफिक नियमों का पालन करना इनकी आदत बन जाएगी।
इस अवसर पर कास्टेबल उत्कर्ष शुक्ला, सर्वेश, प्रिंसिपल, बंदना मिश्रा, अरविंद, आयशा, शीला, प्रियंका, राजेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *