मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी 26 अगस्त को पड़ने वाले ईद मिलाद-उन्नबी को ध्यान में रखते हुए अन्जुमन अशरफी दारुल मोताला एवं बोहरा समाज के साथ एक पीस कमेटी की बैठक रविवार को चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा की देखरेख व थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में कस्बा चौकी प्रांगण में आहूत किया गया।
महमूद अख्तर नोमानी ने बताया कि ईद मिलाद-उन्नबी 26 अगस्त को प्रातः 7 बजे प्रारंभ हो कर को रात्रि 10 बजे तक समाप्त होगी। थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि अगर कहीं किसी प्रकार कि कोई दिक्कत हो तो बताएं इसके साथ ही नगर पालिका, पुलिस प्रशासन पीएसी आदि पर गहनता पूर्वक चर्चा किया। अपने अधीनस्थ सहित अधिकारियों को जानकारी दी। इस अवसर पर महमूद अख्तर नोमानी, हाजी असरारूल हसन, सुहेल अहमद, ज़मीर अहमद, वसीम, वशीर सभासद आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव