कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के एमडी पब्लिक इंटर कॉलेज में बच्चों के करियर से संबंधित कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद सरोज तथा जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव, हरिश्चंद्र गौतम तथा राम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक निशु राय , जयप्रकाश यादव, एमपी राय ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक महेंद्र कुमार राय आदि लोग उपस्थित थे और बच्चों के कैरियर गाइडेंस मेला में उपस्थित होकर उनके करियर के बारे में सुझाव देते हुए बच्चों को मार्गदर्शन किया। बच्चों ने मनमोहक गीतो की प्रस्तुति कर एवं मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामदास उर्फ रोशन यादव, प्रधानाचार्या प्रियंका यादव एवं कोऑर्डिनेटर प्रद्युम्न यादव तथा विद्यालय के समस्त अध्यापको ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *