अगले बरस तू जल्दी आ के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत कटघर लालगंज के गणेश युवा परिषद, शिवाय शक्ति दल कन्या पाठशाला गली, हिन्दु युवा परिषद मित्र मण्डल व गंगा कटरा में सर्राफा मंडल एवं गोला बाजार मंे चन्दन मिश्रा के आवास पर स्थापित श्री गणेश प्रतिमा का शुक्रवार को देर रात्रि धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ डीजे की धुन पर नाचते-गाते उत्साह के साथ चल रहे थे।
लालगंज नगर में गणपति उत्सव पिछले लगभग 15-16 वर्षों से हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पांच दिनों तक चले इस उत्सव में प्रतिदिन सुबह व शाम बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन व आरती के लिए पहुंचते रहे। शुक्रवार को शाम होते ही भगवान गणेश की प्रतिमा सहित विसर्जन को जाने वाली गाडियो को फूल-मालाओं से सजाकर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराते हुए विसर्जन के लिए ले जाया गया।
इस अवसर पर चन्दन मिश्रा, दीनदयाल बरनवाल, अशोक सोनकर, कृपाशंकर सेठ, रजनीश जायसवाल, अजय बरनवाल, अरविंद सेठ, प्रसाद पवार, सतीश पाटिल, शिवराज पाटिल, प्रिंस सेठ, अरुण, संतोष गुप्ता, दीपक मोदनवाल, अमित सेठ, मनीष सेठ, अनिल सेठ, मोनू सेठ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *