लावारिस मिली नवजात बच्ची, निजी चाइल्ड केयर अस्पताल ने संभाली जिम्मेदारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील के खानपुर चितरावल गांव के प्राथमिक स्कूल के पास गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात महिला बच्ची को वहां छोड़कर चली गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित निजी खुशी चाइल्ड केयर अस्पताल फूलपुर पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एस.के. यादव की देखरेख में बच्ची को भर्ती कर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बच्ची को छोड़कर जाने वाली महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, किरन देबी को बच्ची को सुपुर्द कर दिया गया है। नवजात बच्ची को पाकर किरन के परिजन खुश हैं। बच्ची मिलने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है चितरावल गांव में मिली नवजात बच्ची को एक निजी अस्पताल को सुपुर्द किया गया है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *