महामंडलेश्वर ने किया आचमन रिचुअल्स प्रा.लि. के लोगो का अनावरण

शेयर करे

महाराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सनातन परंपरा, सेवा, संस्कृति एवं समाज कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आचमन रिचुअल्स प्राइवेट लिमिटेड के नए लोगो का भव्य अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, हरिद्वार के अनंत विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज के करकमलों से कंपनी के नए लोगो का विधिवत अनावरण किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज का नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर भ्रमण के दौरान सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक परंपराओं का संदेश भी लोगों तक पहुंचा।
इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में आचमन रिचुअल्स प्राइवेट लिमिटेड के नए लोगो का अनावरण महामंडलेश्वर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज के करकमलों से किया गया। आचमन रिचुअल्स प्राइवेट लिमिटेड का उद्देश्य “धर्म से सेवा, सेवा से समृद्धि, समृद्धि से सनातन का उत्थान” के संदेश के साथ सनातन परंपराओं एवं धार्मिक सेवाओं को आधुनिक माध्यमों के जरिए लोगों तक पहुंचाना है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *