नाराज ब्राह्मणों को मनाने पूरामया पहुंचे रमाकांत मिश्र

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर चार पूरामया पांडेय में बेसहारा पशुओं से परेशान और विकास में शौतेलेपन से नाराज ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा छोड़ने की धमकी देने के तीन दिन बाद रविवार को उन्हें मनाने भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र पूरामया पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के निराकरण का वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने उन्हें अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मंडलायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन दिया।
ज्ञात हो कि पूरामया पांडेय में 70 घर ब्राह्मण है। इनमें ज्यादातर किसान है। आयेदिन किसानों की फसलों को बेसहारा पशु झुंड में आकर नुकसान पहुंचाते हैं। लोग रातभर जगा कर रहे। इस वार्ड के ज्यादातर रास्ते और नालियां कच्ची हैं जिससे लोग काफी परेशान है। उनके द्वारा कई बार नगर पंचायत प्रशासन से समस्या निराकरण के लिए कहा गया पर अधिशासी अधिकारी अनसुना कर देते है। जिससे नाराज हो कर इनके द्वारा गुरुवार को सामूहिक रूप से भाजपा छोड़ने और इन्हें वोट न देने की घोषणा की गई थी।
भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने कहा कि पूरामया पांडेय हमारा परिवार है और यह हमसे नाराज नहीं है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी किसी के कहने पर यदि ऐसा कर रहे हैं तो वे इसका खामियाजा भुगतेंगे।
इस अवसर पर दिलीप सिंह, विमलेश पांडेय ,योगेश पांडेय, सत्यप्रकाश पांडेय, राणा शर्मा, कृष्ण मोहन पांडेय, श्रवण कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय विक्रांत पांडेय, सभासद शिवा शर्मा, ब्रह्मेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *