शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ-मण्डलायुक्त

शेयर करे

कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार में एचडीएफसी बैंक शाखा का उद्घाटन मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर किया। उन्होने कहा कि क्षेत्रवासियों को एचडीएफसी बैंक की शाख खुलने से सुविधा का लाभ मिलेगा।
मंडलायुक्त मनीष चौहान ने कहा कि क्षेत्रवासियों को पहले एचडीएफसी बैंक में किसी काम के लिए जनपद पर जाना पड़ता था। लेकिन अब कप्तानगंज में शाखा खुलने से उन्हें सुविधा का लाभ मिलेगा। शाखा प्रबंधक स्मिता त्रिपाठी व सर्किल हेड अजय गुप्ता ने बताया कि एचडीएफसी शाखा कप्तानगंज में होम लोन से लेकर एजुकेशन लोन तक कोई भी लोन रहेगा यहां पर मिलेगा और हम छोटे बड़े व्यापारियों को लोन देकर क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं। कहीं-कहीं बैंकों पर देखा गया है कि ग्राहकों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा जाता है उन्हें देर तक दौड़ाया जाता है। उनका काम भी नहीं किया जाता है। लेकिन हमारी शाखा में ऐसा कुछ नहीं रहेगा ग्राहक के सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर जनपद शाखा एचडीएफसी प्रबंधक अरुण पांडे, संतोष त्रिपाठी, प्रकाश राय, आदित्य, संजय गुप्ता, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जाफर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *