आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार के निर्देश के बाद भी जनपद में पशुओं का टीकाकरण काफी धीमी गति से किया जा रहा है। अब तक जनपद में एक तिहाई ही पशुओं का टीकारण हो सका है।
लम्पी बीमारी को देखते हुए उसके बचाव के लिए पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं को टीकारण का अभियान चलाया गया जिससे की पशुओं को इस बीमारी से बचाया जा सके। सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी जनपद में टीकाकरण अभियान काफी धीमी गति से चल रहा है। पूरे जनपद में 9 लाख 38 हजार पशु पंजीकृत हैं जनपद में पशुओं की देखरेख के लिए 58 पशु चिकित्सा केन्द्र है तथा 33 पशुधन प्रसार केन्द्र है जिन्हे संचालित करने के लिए 29 पशु चिकित्सक व 50 पशुधन प्रसार अधिकारी नियुक्त हैं। जनपद में अभी तक 3 लाख 54 हजार 600 पशुओं का टीकाकरण हो सका है। धीमी गति से हो रहे टीकाकरण से किसान चिंतित हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव