मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदपुर में समग्र शिक्षा के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा स्तर के विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी दो वर्गों में विभाजित जूनियर वर्ग कक्षा 9 और 10 तथा सीनियर वर्ग कक्षा 11 और 12। प्रदर्शनी में अनेकों छात्रों ने अपने मॉडल को प्रस्तुत किया और अपने विचारों को विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत किया।
अनुराग चौहान और किशन यादव ने पर्यावरण संबंधी मुद्दे के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के कारण और परिणाम पर अपने बातों को रखा। वही मोहम्मद आसिफ और सुजीत प्रजापति ने सूचना संचार एवं परिवहन प्रौद्योगिकी के बारे में अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को बताया। अंकित कुमार ने गणित, भौतिकी खेल के विषय में अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट का निर्देशन लुकमान अहमद, सोहराब अहमद, मोहम्मद आजम, तौफीक अहमद, मो.तारिक एवं विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक लुकमान अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए छात्र-छात्राएं अपनी टीम के साथ शुक्रवार को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जफर आलम, हकीमुद्दीन, अखिलेश कुमार द्विवेदी अनवर, राम दरस ,ओम प्रकाश मिश्रा , एजाज अहमद अली शब्बर आदि लोगों ने बच्चों का हौसला अफजाई किए। संचालन आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/एसपी यादव