नगर पंचायत की भूमि पर हो रहा मदरसा का संचालन

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में कोतवाली मार्ग पर नगर पंचायत की भूमि पर मदरसा का संचालन किया जा रहा है। जिला अधिकारी के आदेश पर नगर पंचायत की भूमि की पैमाइश करायी गयी। इसके पूर्व में सगड़ी तहसीलदार बृजेन्द्र उपाध्याय के द्वारा मदरसा व नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता को नोटिस जारी की जा चुकी है।

नगर पंचायत के आदर्श नगर निवासी शिवदान चौरसिया पुत्र सरयू प्रसाद ने जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को 5 नवंबर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी कृषि भूमि पर नगर पंचायत के गंदे नाले के पानी विगत 3 वर्षों से बहाने और नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा पोखरी व सौरहन की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया था जिस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के निर्देश पर उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने टीम गठित कर बुधवार को पैमाइश कराई जिसमें गाटा संख्या 45 पर 281 एयर पोखरी स्थित है वहीं गाटा संख्या 46 पर सौरहन, व गाटा संख्या 43 पर 192 एयर सड़क खाम स्थित है राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में लेखपाल कैलाश यादव व राजदेव राम आदि के द्वारा मैमाइश की गई वही पोखरी की भूमि पर कोई पक्का निर्माण नहीं पाया गया सड़क किनारे जामेतुल बनात इस्लामिया स्कूल का संचालन किया जा रहा है जो नगर पंचायत की सौरहन व सड़क खाम की भूमि पर मदरसा का निर्माण कर संचालन किया जा रहा है। जिस पर राजस्व टीम के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर उप जिलाधिकारी को दी गई वही पूर्व में सगड़ी तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय के द्वारा पैमाइश के उपरांत मदरसा व नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता हरिश्चंद्र यादव के विरुद्ध नोटिस जारी की जा चुकी है।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *