अवैध तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा भारी, दो गिरफ्तार

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचों के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश करना दो युवकों को भारी पड़ गया। ऑपरेशन वज्रपात के तहत बिलरियागंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक अवैध असलहों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा था।
पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम इमलीपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास से विकास यादव पुत्र संतराज यादव निवासी कुर्थीपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक ने पुलिस टीम के साथ गोरिया नहर पुलिया के पास से विकास यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी वार्ड नंबर 11 शिवनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *