आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में उमा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। संस्थान की ओर से गुरूवार से विशेष कोर्स का शुभारंभ किया गया है। इस कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिसिस की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्थान के डायरेक्टर राकेन्दु भूषण शुक्ला एवं डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में 12 वर्षों का अनुभव रखने वाले मेंटर दुर्गा पांडेय ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिसिस की उपयोगिता तेजी से बढ़ रही है। शिक्षा, व्यापार, उद्योग, बैंकिंग और आईटी सहित लगभग हर क्षेत्र में डेटा विश्लेषण एवं एआई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में युवाओं के लिए इन तकनीकों का ज्ञान हासिल करना समय की मांग है।
संस्थान के डायरेक्टर राकेन्दु भूषण शुक्ला ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वर्तमान औद्योगिक एवं तकनीकी जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है। इस प्रकार के विशेष प्रशिक्षण से युवाओं को भविष्य में बेहतर करियर बनाने और रोजगार के नए अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर रवि सिंह, देवेंद्र राय, संजय कुमार सिंह, सूरज गोंड, विवेक पांडेय, प्रियांशु, गजेंद्र सिंह, अल्पना पांडेय, आंचल, वीरसेन सिंह, शकील आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार