सहायक विकास अधिकारी पं. ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। छठ पर्व को देखते हुए फूलपुर ब्लाक के प्रभारी सहायक बिकास अधिकारी पंचायत अरुण कुमार ने पूर्व में छठ पूजा के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों के छठ घटो की साफ सफाई का निरीक्षण किया।
उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के सफाईं कर्मियों सहित उन ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम पंचायतों में स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर घाट की साफ सफाई कर पूजा पाठ करने योग्य बनवायंे। उन्होंने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के 89 ग्राम पंचायतों के सोलह ग्राम पंचायतों में छठ पूजा का आयोजन होता है जिसमें पुक पल्थी कनेरी बूढापुर बदल उद्पुर कुशलगांव डीहपुर गोबरहा खरसहन कला नोहरा डारीडीह हड़वा बक्सपुर विहटा ग्राम पंचायत शामिल हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर छठ घाटों की साफ सफाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करायें और फोटो खींचकर ब्लाक ग्रुप पर भेजें। हर हाल में साफ सफाई हो कहीं किसी गांव से शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अन्यथा संबंधित कर्मियों के खिलाफ शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। ब्लाक अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *