अबकी जाड़ा में तू फिर हमरे गांव अइहा चिरई

शेयर करे

फरिहा/निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के परसहा गांव स्थित श्री वंशीधर जूनियर हाई स्कूल में बुधवार की शाम कॉमरेड सतिराम उर्फ फोटो, हुबराज यादव एवं सुखदेव पहलवान की पुत्री रुक्मिणी की स्मृति में स्मृति सभा एवं काव्यपाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाकपा ब्रांच कमेटी परसहा एवं साहित्य से दोस्ती पुस्तक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के संयोजक हरिगेन राम रहे।
स्मृति सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कॉमरेड हरिमंदिर पाण्डेय तथा संचालन सीपीआई जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया। हरिमंदिर पाण्डेय ने कहा कि परसहा गांव में तीन लोगों की स्मृति में इस तरह की सभा एवं काव्यपाठ का आयोजन महत्वपूर्ण है। जिले के किसी गांव में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। परसहा गांव आपसी मेल-मिलाप तथा सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए अपनी अलग पहचान रखता है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में काव्यपाठ की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि राजाराम सिंह ने की। उन्होंने भ्रष्टाचार पर व्यंग्य करते हुए अपनी रचना प्रस्तुत की। भोजपुरी के चर्चित कवि बालेदीन यादव ने मजदूर और गरीब परिवार की पीड़ा को अपनी मार्मिक रचना के माध्यम से सामने रखा। शायर ताज आजमी ने मेहनत और जीवन संघर्ष से जुड़ी रचना सुनाकर तालियां बटोरीं।
डॉ. जितेंद्र नूर ने सामाजिक संबंधों पर कविता प्रस्तुत की। बैजनाथ ‘गंवार’ ने अपनी चर्चित रचना अबकी जाड़ा में तू फिर हमरे गांव अइहा चिरई सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कवि अभिराज बेदर्दी, राजनाथ राज एवं रामजतन यादव ‘जतिन’ ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया। अंत में डॉ. राम नारायण राम ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर हीरालाल चौहान, राजेश यादव, लालचंद यादव, बृजेश पाठक, समीर पाण्डेय, सागर यादव, पवन पाण्डेय, अजय तिवारी, प्रभात, प्रशांत, रवि पाठक, विशाल मौर्य, शुभम, इंद्रावती, मनोज कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव/वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *