पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव निवासी 41 वर्षीय प्रदीप कुमार की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना 11 नवंबर की शाम करीब छह बजे की है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रदीप कुमार पुत्र स्व.बरसातू बिन्द पवई थाना के ओरिल डिहवा बाजार के पास खेत की जुताई करने गया था। सड़क पर ट्रैक्टर पर बैठकर उसे स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे वह नीचे गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रमोद कुमार बिन्द निवासी ग्राम व पोस्ट नाहरपुर, थाना पवई ने गुरूवार को थानाध्यक्ष पवई को प्रार्थना पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। मृतक के पास दो लड़का और दो लड़कियां हैं।
रिपोर्ट-नरसिंह