लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सुभासचन्द्र यादव के साथ साइबर फ्राड हो गया उनके खाते से 81000 हुए निकाल लिये गये। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा डायल 1930 पर साइबर क्राइम पर दी गयी।
सुभाष चंद्र यादव पुत्र चंद्रबली यादव निवासी बहादुरपुर थाना देवगांव की तरफकाजी देवगांव में पैथोलॉजी संचालित होती है। 10 नवंबर को किसी ने फोन करके बताया कि पुलिस चौकी लालगंज में आर्मी का कैंप आयोजित हुआ है। जिसमें 27 लोगों के रक्त की जांच करनी है। इसके लिए प्रार्थी से परिचय पत्र बनवाने के लिए उनसे आधार कार्ड का व्हाट्सएप पर फोटो मांगा गया। आर्मी का ड्रेस पहने हुए अधिकारी बने व्यक्ति ने बताया कि कल सुबह आपको आकर 7ः30 बजे रक्त कलेक्ट करना है। इससे पहले रात में ही साढ़े 8 बजे के करीब उनके तथा उनकी बेटी के दो खातों से 81000 निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके उन्हें भ्रमित किया गया। जब प्रार्थी ने पता किया तो पता चला कि लालगंज में कोई कैंप ही आयोजित नहीं होना है। उन्होंने इसकी सूचना डायल 1930 पर साइबर क्राइम को दी है। उन्होंने बताया कि उनके घर 5 दिसंबर को शादी है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद