फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्व.राम अजोर यादव की 5वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. राम अजोर यादव जनता इंटर कॉलेज अम्बारी के प्रधानाचार्य रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने शोषित, वंचित और किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की प्रदेश समिति के सदस्य तथा किसान सभा के जिला मंत्री के पद पर रहते हुए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक जनसंघर्षों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्व. राम अजोर यादव की पत्नी बिमला यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में स्व. राम अजोर यादव की पुत्रियां प्रतिमा यादव एवं पूनम यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कामरेड हरिमंदिर पाण्डेय, इम्तियाज वेग, रामाज्ञा यादव, राजेश यादव, राम जतन यादव, मयंक शर्मा, गोपाल सुवेदी, कृष्ण कुमार यादव, दुर्बली राम, खरपत्तू राजभर, दिनेश पाण्डेय, डॉ. तारिक शेख, बासुदेव भास्कर, उमेश राजभर, निखिल यादव, हरिगेन राम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हरिमंदिर पाण्डेय तथा संचालन रामनेत यादव ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय